फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद की प्रतिमा से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

विज्ञापन
11jjrp13- लडायन गांव में प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत-प
विज्ञापन
साल्हावास। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव लड़ायन में शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। धनखड़ ने शहीद मोहित जाखड़ के पिता धर्मवीर व माता शकुंतला देवी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मोहित ने मां भारती के सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर क्षेत्र की गौरशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। हम सभी को पूरे देश के साथ मोहित की शहादत पर गर्व रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार, सैनिक बोर्ड से एक्स कैप्टन सत्यपाल, लीलाराम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें