फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालियावास में बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव ढालियावास में वीरवार रात को एक व्यक्ति ने घरेलू कारणों से चाकू से गोद कर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता मौके से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की मां ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढालियावास की रहने वाली संतोष ने बताया है कि उसका 22 वर्षीय बेटा तरुण नारनौल में प्राइवेट नौकरी करता था। वीरवार की रात करीब आठ बजे वह अपने कमरे में थी। बाहर अचानक झगड़ा होने का शोर सुनाई दिया। वह बाहर गई तो उसका बेटा तरुण लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था और उसका पति सतीश कुमार हाथ में चाकू लेकर वहां खड़ा था। बेटे को ऐसी हालत में देख कर संतोष ने शोर मचा दिया और सतीश वहां से भाग गया। उसने बताया कि आवाज सुन कर संतोष का भतीजा राधेश्याम व भांजी नीतू मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हालत में तरुण को उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान तरुण की मौत हो गई। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस निजी अस्पताल में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और संतोष की शिकायत पर सतीश कुमार के विरुद्ध हत्या का मुकदमादर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी की तलाश मु जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें