फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने किराये पर रियायत की मांग उठाई

Thu, 02 Apr 2026 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक मुरारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। इस मौके पर सदस्यों ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान किराये में राहत देने का प्रावधान किया गया है लेकिन निजी बस संचालक इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया वसूला जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें