फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं

Mon, 23 Nov 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान रेवाड़ी से नांगलमूंदी, चौकी नंबर-2, कुमरोधा, मौतला, कहाड़ी रूट पर चलने वाली रोडवेज बस सेवा बंद होने की शिकायत पर एसडीएम ने हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक को इस रूट पर पुन बस संचालित करने के निर्देश दिए हैं। रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-30 में सफाई कर्मचारी न होने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारी को सफाई कर्मचारी भेजने व नियमित रूप से सफाई करवाने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें