फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज धूप से उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 31 Aug 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली थी वहीं शनिवार को तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने संक्रामक बीमारियों से बचने लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
जिले में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही जिससे लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ा। दो दिन दिन पहले बारिश होने से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला था लेकिन बढ़ते तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। जिले में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप होने के कारण शनिवार को जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। जिन्हें खरीदारी करनी थी, वे शाम को बाजार गए। पार्कों में शाम को लोगों की भीड़ रही। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि कुछ दिन तक मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूप होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनांक अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान

31 अगस्त35.525.5
30 अगस्त34.525.6

29 अगस्त30.025.5
28 अगस्त 32.024.5

27 अगस्त32.526.8
26 अगस्त 35.026.0
25 अगस्त 34.026.5

बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर दें ध्यान

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि इन दिनों मौसम में फेरबदल हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की संक्रामक, वायरस से जुड़ी बीमारियां फैलती जा रही हैं। ऐसे में लोगों से अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। -डॉ. गौरव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें