फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 18 महीने में बनना था स्कूल का भवन, 3 साल बाद भी नहीं हो पाया पूरा

Sun, 26 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के परिसर में बनाया जा रहा भवन अभी तैयार नहीं हो सका है। भवन का निर्माण 18 महीने में होना था लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी भवन पूरी तरह से नहीं बन पाया। अभी दीवारों का प्लास्टर, वायरिंग आदि कार्य बाकी हैं।
तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के प्रयास से दिसंबर 2020 में 2.91 करोड़ का बजट मंजूर होने के बाद स्कूल परिसर में तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ठेका लेने वाली बहादुरगढ़ की फर्म को 18 माह में भवन के निर्माण कार्य को पूरा करना था लेकिन 3 साल होने पर भी स्कूल के भवन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से स्कूल प्रबंधन को व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। स्कूल प्रबंधन बार-बार भवन का निर्माण कर सुपुर्द करने की मांग कर चुका है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। भवन बनाने की डेटलाइन भी निकल चुकी है। नया भवन कब स्कूल को सौंपा जाएगा। इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


भवन ना बनने की वजह से मजबूरी में विद्यार्थियों को बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कमरों की स्थिति वैसी नहीं है कि बच्चे अंदर बैठकर पढ़ाई कर सकें। विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है और कमरों की संख्या कम है। जो कमरे हैं तो वह काफी छोटे हैं और जर्जर हो चुके हैं। मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह भी भवन का इंतजार बेसब्री से कर रहा है क्योंकि इस वक्त उन्हें भवन की काफी ज्यादा जरूरत है।

स्कूल भवन की दीवारों पर प्लास्टर, फर्श पर ग्रेनाइट पत्थर व खिड़की लगाने का कार्य लगभग हो चुका है। अभी छत पर टाइल लगाने व दीवारों पर पीओपी करने का कार्य चल रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें भी इस बात की हैरानी है कि अभी तक कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया है।

1400 से अधिक छात्राएं कर रही शिक्षा ग्रहण

स्कूल में करीब 1400 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्राचार्य सहित 52 टीचिंग स्टाफ कार्यरत हैं। स्कूल में कक्षा छठी से 12वीं तक के 32 सेक्शन चल रहे हैं। स्कूल के पास अभी 28 के करीब कमरे हैं। जिसमें 6 कमरे कंडम घोषित हैं तथा चार कमरों में लैब है। बच्चे अधिक होने की वजह से लैब चलाने में भी काफी मुश्किल होती है। इसके अलावा इन्हीं कमरों में प्राचार्य कार्यालय भी शामिल है।
विज्ञापन


भवन में अभी ये कार्य होने हैं बाकी

स्कूल भवन में अभी तमाम कार्य बाकी हैं। इनमें दीवारों पर प्लास्टर, छत पर टाइल व प्लास्टर पर पीओपी, कमरों में खिड़की व दरवाजे लगाने, - टॉयलेट का कार्य, बिजली वायरिंग की फिटिंग, रैंप व फर्श और नए गेट का निर्माण होना है।


वर्जन

फिलहाल स्कूल के भवन का कार्य अंतिम चरण में है। अभी केवल पीओपी का कार्य चल रहा है। जल्द ही बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा।-

अजय कुमार, एसडीओ, समग्र शिक्षा अभियान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें