फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरपंच ने ग्राम सचिव पर लगाए मनमानी करने के आरोप

Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। डहीना गांव की महिला सरपंच पिंकी ने ग्राम सचिव गजराज पर विकास कार्यों में बाधा डालने और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं सचिव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सरपंच ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ग्राम सचिव गांव के विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं लेते और बार-बार कहने के बावजूद काम नहीं करते। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री विपुल गोयल के सामने शिकायत रख चुकी हैं और ग्राम सचिव को बदलने की मांग कर चुकी हैं। मंत्री के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम सचिव फोन तक नहीं उठाते। ग्राम सचिव गजराज ने बताया कि आरोप बिल्कुल गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें