फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी का गुण सफलता की मंजिल तक ले जाने में सर्वोच्च : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि ईमानदारी व नेक नीयत के साथ अपना बेस्ट देते हुए जीवन में सफलता के पायेदान पर प्रभावी रुप से कदम बढ़ाए जाएं। स्वार्थपरता से दूर होकर निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य आत्मिक संतुष्टि तो देता ही है वहीं सुखद अनुभूति के साथ कार्य कुशलता भी देता है। डीसी ने कहा कि समयानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निरोधक के तहत जागरुकता लाने के लिए जनसंवाद भी किए जा रहे हैं।
एसडीएम होशियार सिंह ने अधिकरियों व कर्मचारियों को जागरुक करते हुए कहा कि हर साल 9 दिसंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ऐसी सामाजिक बुराई है जो किसी भी देश या समाज को खोखला ही नहीं कर देती है बल्कि विकास की राह में बाधक होती है। इस निराशाजनक स्थिति में बदलाव के लिए आवश्यक है कि हमारी अगली पीढ़ी ईमानदारी की अहमियत को पहचाने और अपनाए। उन्होंने कहा कि ऊंचाइयों को छूने वाले कई लोगों ने स्वीकार किया है कि उनकी सफलता में सच्चाई, ईमानदारी, अनुशासन जैसे गुणों ने अहम भूमिका निभाई है। बच्चों में सदगुणों के विकास के लिए रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से सीख दी जा सकती है। बच्चों में सकारात्मक गुणों को विकसित करने में सबसे अहम भूमिका परिवार, समाज और स्कूल निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईमानदारी का गुण उन्हें सफलता की मंजिल तक ले जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार मुक्त रेवाड़ी बनाने में हम भी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1064 व टोल फ्री नंबर 1800180 2022 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें