जनसभाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य आरती सिंह राव
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस को नकार देगी। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।