फोटो : 36रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मण यादव लोगों से बातचीत करते हुए। स्रोत :
रेवाड़ी। भाजपा प्रत्याशी वीरवार को वार्ड संख्या-31 के कुतुबपुर, वार्ड संख्या-28 में रोड़ शो, वार्ड-27 के अजय नगर, वार्ड संख्या एक के नई आबादी तथा वार्ड संख्या आठ के मौहल्ला टंडूवाडा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सफलतम रैली और शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह की जन आशीर्वाद रैली से भाजपा मजबूत होगी। रेवाड़ी की जनता 50 साल से ठगी जा रही है। एक ही परिवार इस क्षेत्र के लोगों का जमकर शोषण करते आ रहे हैं। यह परिवार न केवल इस क्षेत्र का भाईचारा खराब करने पर उतारू हैं, बल्कि जालीदार टोपी पहनकर इस इलाके के अमन-चैन को भी खत्म करना चाहते हैं।