रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव लाल सिंह का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कुछ दिन पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इसको लेकर धरनास्थल पर शोक जताया गया। ग्रामीणों ने रावलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और अस्पताल निर्माण तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। धरने की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की। संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने घोषणा की है कि राव लाल सिंह के निधन पर वे होली के दिन 24 घंटे का अनशन रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पंचायत भूमि पर अस्पताल निर्माण कार्य शुरू नहीं करती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।