फोटो: 20रेवाड़ी। कोसली में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव ने दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने गांव लूला अहीर, नेहरूगढ़ गामड़ी, झाड़ोदा, दखोरा, रामगढ़, नांगल, खेड़ी, ढाणी रामगढ़, गोठड़ा, लिसान, लुखी ओर गुजरवास में जनसभाओं को संबोधित किया। जगदीश यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन 10 साल के शासनकल में भाजपा सरकार ने कोसली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी वर्षों की राजनीति पूरी तरह से बेदाग रही है ओर भेदभाव की राजनीति से कोसों दूर रहे हैं।