फोटो 04 यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर बैठक करते यतेन्द्र राव। प्रवक्
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी विधानसभाओं में होने वाली यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला इकाई ने जिला कार्यालय में बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा, रूट मैप और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। यतेंद्र राव ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 10 बजे दौंगड़ा अहीर से कोथल होते हुए नांगल सिरोही तक पद यात्रा होगी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव ने की। संवाद