फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वेदप्रकाश सेवा संस्थान के कार्यालय का शहबाजपुर खालसा में हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो : 26शहबाजपुर खालसा में कार्यालय का उद्घाटन करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। वेदप्रकाश सेवा संस्थान के कार्यालय का शहबाजपुर खालसा में उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान तथा विशिष्ट अतिथि अरुण तंवर मौजूद रहे। इस अवसर पर कुलदीप चौहान ने कहा कि वेदप्रकाश सेवा संस्थान की पूरी टीम समाजहित के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्थान की ओर से बताया गया कि पिछले चार वर्षों से यह संस्था जरूरतमंदों के लिए भोजन, कॉपी-किताबें व निशुल्क कपड़े वितरित करने का कार्य कर रही है। वेद फाेगाट ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर वेद फोगाट, विक्की सरपंच, काजल कुमारी, लाला गुर्जर, राजू रावत, राजकुमार, जितेंद्र, बीर सिंह पंच सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें