फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Mon, 01 Apr 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एक नवविवाहिता ने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर रोहड़ाई पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नांगलिया रणमोख निवासी हैप्पी की शादी कनीना के नजदीक गांव पड़तल निवासी मनीषा के साथ फरवरी 2023 को हुई थी। मृतका के पिता राजेश ने रोहड़ाई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे थे। उनकी बेटी ने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है। शुक्रवार सुबह सूचना मिली की बेटी ने आत्महत्या कर ली। जबकि बेटी ने वीरवार शाम को मारपीट होने की बात कही थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति हैप्पी, सास, ननद व ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें