फोटो : 22शहर में साफ सफाई करते नप कर्मचारी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी के निर्देशानुसार पुष्पाजंलि हॉस्पिटल, गढ़ी बोलनी रोड, पोस्ट ऑफिस मार्केट आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने शहर के आम नागरिकों से भी यह अपील की है कि कूड़ा सड़कों पर रखवाए गए डस्टबीन के अंदर डालें। इसे साफ रखने में सभी नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। नगर आयुक्त राहुल मोदी ने कहा है नगर परिषद की ओर से पूरे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है।