फोटो: 12रेवाड़ी। छात्रों को प्रेरणादायक परामर्श देते लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस देसवाल। स्रोत: स्क
रेवाड़ी। शहर के एक निजी स्कूल में एनडीए की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए विशेष प्रेरणादायक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य छात्रों को यह बताना था कि नेशनल डिफेंस लिखित परीक्षा के बाद की चुनौतियों, भविष्य में नेशनल सर्विस में बेहतरीन स्कोप व नए-नए विकल्पों का सही चयन कैसे करें। कैसे कैरियर बनाए। इस सत्र में मुख्य अतिथि व स्पीकर लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस देसवाल और मेजर भारत सिंह ने छात्रों को बताया कि सीखना एक ऐसी क्रिया है जो कभी रुकती नहीं है। इसीलिए जितना संघर्ष करोगे जीत उतनी ही शानदार होगी। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी और निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व हेमंत सैनी और प्राचार्य कुलदीप जांगिड़ ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुमित, पीआरओ रिया, डॉ. नवीन आदि मौजूद रहे।