शिव मंदिर में शिवालय पर जलाभिषेक करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1 हजार वर्ष पूरे होने पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भगवान शिव मंदिर में शिवालय पर जलाभिषेक किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 सोमनाथ मंदिर की अविनाशी आस्था, स्वाभिमान और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम शिवालयों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से ओमकार मंत्र का जाप करते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक करें तथा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राष्ट्र, धर्म और समाज की स्मृति की कामना करें। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से यह जन अभियान और अधिक सशक्त और प्रेरणादायी बनेगा।