फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचते समय वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्त्रोत: प्रवक्त
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण रैली में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ से बंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे। वह रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अपने निवास तक इलेक्ट्रिक रिक्शा से गए। इस दौरान उन्होंने ईंधन बचाने, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण अनुकूल साधनों का अधिक से अधिक उपयोग करे तो ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें