रेवाड़ी। शहीदी दिवस पर जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कपिल यादव, अमन कुमार, प्रदीप यादव, अजय कुमार व कुमारी वर्षा भी मौजूद रहे। विद्रोही ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियावाला बाग में जनरल डायर ने निहत्थे नागरिकों पर अंधाधुंध गोली चलवाई जिसमें लोग शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह नरसंहार इतिहास का काला अध्याय है और शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। संवाद