अपराध शाखा तीन रेवाड़ी की टीम ने बस स्टेंड के पास छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बधराना निवासी धीरज उर्फ मच्छर के रूप में हुई है। आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना शहर में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
31 मई को बस स्टैंड के पास गांव ढोकिया निवासी छात्र हरिंद्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में थाना शहर रेवाड़ी में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारन के दिशा-निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव कुमार की अगुवाई में अपराध शाखा की तीन अलग-अलग टीम गठित की गई थी। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए हत्या की वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को पहले ही अभिरक्षा में लिया गया था।