रेवाड़ी अनाज मंडी में लगी सरसों की बोरियों का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला में अब तक कुल 487670 क्विंटल सरसों की आवक और 478660 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 336910 क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है। वहीं, गेहूं की जिले में 268180 क्विंटल आवक व 259800 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है, जबकि 152260 क्विंटल का उठान हो चुका है। अनाज मंडियों में उठान का कार्य धीमा चल रहा है, मंडी फसल से अटी पड़ी है। वहीं, डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।