फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक सम्मान के साथ गांव में किया अंतिम संस्कार

Tue, 09 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते जवान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। गांव विजय नगर निवासी 43 वर्षीय सूबेदार भूपेंद्र सिंह चौहान का जम्मू-कश्मीर में पुंछ-राजौरी में ड्यूटी के दौरान निधन होने पर सैनिक सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पैतृक गांव तक 7 किमी. लंबी श्रद्धांजलि यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में कुंड, मांढ़ण, पाड़ला, मनेठी, समेत अनेक गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। भूपेंद्र के चाचा मनोज सिंह ने बताया कि उनका भतीजा भारतीय सेना में एएससी की 525 बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में ड्यूटी के दौरान 7 सितंबर को डयूटी के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें