फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला के माध्यम से बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

विज्ञापन
हरिसिंह पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते बच्चे व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंपनी बाग स्थित हरि सिंह पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के महत्व को बताया। इस मौके पर कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्य और निदेशिका ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के इस प्रयास को सराहते हुए सभी को शुभाशीष दी। प्रधानाचार्य गरिमा यादव ने कहा कि प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की उपयोगिता बताई गई। महाराणा प्रताप सदन ने विद्यालय के सभागार में धरती के वातावरण को पहुंच रहे नुकसान पर नृत्य एवं गीत के माध्यम से चिंता जताई। कक्षा एक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धरती माता-गीत पर नृत्य किया। भावना, गुंजन, जतिन व देवेश ने धुआं गीत पर नृत्य से धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने और न काटो मुझे गीत से पेड़ की व्यथा सुनाई। जिया, सुहानी, कुनाल और ऋषभ आदि ने धरती हमारी मां गीत पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारह की पायल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें