फोटो : 12मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। कुतुबपुर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्री सर्व भगवान शिव, श्री चित्रगुप्त मंदिर चैरिटी ट्रस्ट, श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से मां लक्ष्मी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। पंडित सुनील धुलिया और पंडित किशन चंद वशिष्ठ ने प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना कराई। डॉ. एसएन सक्सेना, डॉ. ललित मोहन सक्सेना एवं डॉ. रुचि सक्सेना ने मंदिर को मूर्ति भेंट की। हवन, पूजन और परिक्रमा के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर भजन सुनकर श्रद्धालु मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में डॉ. सतीश सक्सेना, अंशुमान भटनागर, केके सक्सेना, राम कुमार, टीएस भटनागर, डॉ. रंजनी चंद्रा मौजूद रहे।