फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के दावों की खोली पोल

Sun, 30 Jun 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सब्जी मंडी में जमा बरसाती पानी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

अलसुबह शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। नई अनाज मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, नाईवाली चौक, सर्कुलर रोड, भाड़ावास गेट, सहित कई काॅलोनियों में पानी भर गया। बारिश खत्म होने के घंटों बाद तक भी पानी नही निकल पाया। परेशान लोगों ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से गुहार लगाई तो कैप्टन अजय सिंह यादव ने नई अनाज मंडी और पुरानी सब्जी मंडी का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। मौके पर डीएमसी अनुपमा को फोन भी किया और लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आखिर प्रशासन समय पर अपना काम क्यों नही करता। जब पता था कि बारिश का मौसम चल रहा है। कभी भी बारिश हो सकती है तो नालों की सफाई समय से क्यों नही करवाई गई। नगर परिषद की चेयरमैन आखिर किसलिए चुनी गई हैं। क्या उनको शहर का जायजा नही लेना चाहिए था कि नालों की सफाई हुई है या नही। इसके अलावा ईओ की क्या डयूटी होती है। अधिकारियों को दफ्तर से बाहर निकलकर जनता की समस्याओं को देखना चाहिए।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में जब लगातार बारिश होगी तो लोगों को आफत हो जाएगी। क्योंकि बड़ी संख्या में रेवाड़ी से लोग धारूहेड़ा, गुरुग्राम और बावल में कार्य करने के लिए जाते हैं। बरसात के समय में पानी इतना ज्यादा जमा हो जाता है कि पैदल चलना तो दूर वाहन चालकों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन


इंसेट

सभी नाले साफ होने चाहिए : नगरायुक्त

नगरायुक्त अनुपमा अंजिला ने बताया कि अपने अधिकार क्षेत्र में जलभराव की निगरानी करते हुए विभागों को रिपोर्ट देनी होगी। रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल निकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी नाले साफ होने चाहिए। एमसी एरिया में बहुत सी ऐसी जगह है, जहां पर जलभराव की अधिक समस्या है। इन सभी जगहों पर जलबल लगाने के साथ-साथ पंप सेट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें