रेवाड़ी। गांव डवाना में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोर जेवर और नकदी उठा ले गए। घटना के समय परिवार खाटूश्याम दर्शन करने गया था। पुलिस को दी शिकायत में गांव डवाना के मनोज ने बताया कि वह परिवार के साथ 13 जनवरी को खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। जब घर लौटे तो पता चला कि चोर ताला तोड़कर उनके घर में संदूक में रखे नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। चेक करने पर मालूम चला कि संदूक में रखे 1.11 लाख रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवरात नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।