संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के वार्ड संख्या 24 मोहल्ला कुतुबपुर निवासी महेश कुमार के घर चोरी हो गई। महेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बेटी का एडमिशन गुरुग्राम स्थित एक यूनिवर्सिटी में कराने गए थे। जब लौटे तो मकान के अंदर कमरे का ताला टूटा मिला। जब वह कमरे के अंदर गए तो अलमारी का ताला टूटा था और सामान बाहर बिखरा था। जब अलमारी चेक की तो पाया कि सोने की अंगूठी और एक जोड़ी बाली के अलावा 5 हजार रुपये की नकदी गायब थी। महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने चोरी की घटना के बारे में खुद ही जानकारी जुटाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके भाई के बेटे प्रवीण ने उसके घर में चोरी की है। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।