फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परीक्षा देने के बाद खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की दूसरे दिन बुधवार को 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। दूसरे दिन 10वीं में किसी भी विषय की परीक्षा नहीं थी। 12वीं की आईटीईएस, हेल्थकेयर, फिजिकल एजुकेशन, टूरिज्म हॉस्पिटल, एग्रीकल्चर, मीडिया एंटरटेनमेंट, बैंकिंग की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक और संस्कृत व्याकरण की परीक्षा 12:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चली। बुधवार को 12वीं में करीब 2000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से आधे घंटे पहले से ही परीक्षार्थी कतार लग गई। परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, जिसके लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई। इसके साथ ही आसपास के सभी स्टेशनरी के दुकानों को बंद करवाने के साथ ही धारा 144 लगाई गई थी ताकि नकलविहीन परीक्षा करवाया जा सके।
विज्ञापन

विशेष उड़नदस्तों का गठन
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए जिले में विशेष उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। जिले में कुल 61 केंद्रों पर करीब 16758 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 12वीं की परीक्षा एक अप्रैल को खत्म होगी। 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक चलेगी।
काफी सरल था पेपर

परीक्षार्थी तान्या ने बताया कि परीक्षा के दूसरे दिन उसकी बैंकिंग की परीक्षा थी। पेपर काफी सरल आया था, जिसको हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे आकाश ने बताया कि प्रश्न पत्र में वहीं सभी प्रश्न आए हुए थे जिसको उसने पढ़ा था जिसके चलते प्रश्न पत्र हल करने में काफी आसानी थी।
विज्ञापन

एक मार्च यह होगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड में एक मार्च को 12वीं की संस्कृत, उर्दू, बॉयो-टेक्नोलॉजी की परीक्षा होंगी, जबकि दो मार्च को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन

शांत माहौल के बीच परीक्षा संपन्न
हरियाणा बोर्ड की दूसरे दिन 12वीं की परीक्षा शांत माहौल के बीच संपन्न हुई। कही से भी किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें