वृद्धाश्रम में सुविधाओं की जानकारी लेती डॉ. रेनू सोलखे। स्त्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, कुशलक्षेम, भोजन, आवास एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना और उनके समुचित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डॉ. रेनू सोलखे ने वृद्धाश्रम के केयरटेकर को निर्देश दिए कि सभी वरिष्ठ नागरिकों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही वृद्धाश्रम में स्वच्छता बनाए रखने तथा निवासियों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद