फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 5 लाख रुपये मिले, दवा खरीदने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार की ओर से जिले में लंपी चर्म रोग वायरस के प्रभाव से गोवंशों को बचाने के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि मिली है। मौजूदा इलाज व्यवस्था व दवा को पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने पर्याप्त बताया है। उनका कहना है कि जिले में 40 हजार गोवंशों को वायरस से बचाने के लिए दवा खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को अलसुबह जिले में 19800 टीकों की नई खेप आ गई। देर शाम तक कुल 14356 गोवंशों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा जिले की 10 पंजीकृत एवं 4 निजी गोशालाओं में फॉगिंग करा दी गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जसबीर हुड्डा जिले की गोशालाओं का निरीक्षण कर लंपी चर्म रोग वायरस की रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे उपायों से संतुष्ट दिखाई दिए। उधर पशुुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. राजबीर सिंह यादव ने बताया कि जिले में अब तक 39800 एमएल दवा मिल गई है। विभाग के 14 चिकित्सकों की टीमें जिले की सभी 14 गोशालाओं में टीकाकरण के अलावा पशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण का काम पूरा कर चुकी हैं। इसके अलावा गांवों में भी गोवंशों को टीके लगाए जा रहे हैं।
लंपी चर्म रोग वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जो निर्देश मिले हैं, उनका पालन हो रहा है। दवाओं की खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सरकार की ओर से 5 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि और इलाज व्यवस्था पशुओं के लिए पर्याप्त है। फिलहाल जिले में लंपी से प्रभावित कोई गोवंश सामने नहीं आया है। पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है और पशुओं के स्वास्थ्य पर निगरानी जारी है। - डॉ. राजबीर सिंह यादव, एसडीओ, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें