समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शहर के कालका रोड स्थित गणपत नगर में सीवर ब्लॉक होने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य के अधिकारी को सीवर की सफाई करने के निर्देश दिए। गांव पहराजवास में बिजली का नया कनेक्शन न देने की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारी को नया कनेक्शन देने का आदेश दिया। समाधान शिविर में बिजली, परिवार पहचान पत्र, पेंशन व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याएं आईं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव मौजूद रहे।