गाय को चारा खिलाते जयवीर योगी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व ग्राम पंचायत आरामनगर कनुका के सरपंच जयवीर योगी ने जन्मदिन पर गाय को गुड़ व चारा खिलाया। योगी ने बताया कि गोवंश के साथ जन्मदिन मनाना उन्हें अच्छा लगता है। जयवीर योगी ने अपने साथियों राकेश चौहान, संजय चौहान, विजयपाल योगी, डॉक्टर महेश के साथ गोरक्षा सेवा धाम गोशाला पहुंचकर गायों एवं गोवंश को हरा चारा व गुड़-दलिया खिलाकर जन्मदिन मनाया। संवाद