शहीद स्मारक में विजय दिवस मनाते पूर्व सैनिक व ग्रामीण। स्रोत: समिति
कोसली। उपमंडल के ऐतिहासिक गांव नाहड़ के शहीद स्मारक में शहीद और पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर डॉ. जयभगवान भारद्वाज ने बताया कि शहीद स्मारक में प्रेरणा कक्ष की स्थापना की गई। इसमें शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और आजाद हिंद फौज के सैनिकों के चित्र लगाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव एवं संरक्षक कर्नल सहीराम यादव ने सन् 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के किस्से सुनाए और युद्ध में अपनी निभाई गई भूमिकाओं को साझा किया। इस अवसर पर कर्नल सहीराम यादव, अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष महाबीर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, सचिव कैप्टन रामकिशन भारद्वाज, संयोजक डॉ जयभगवान भारद्वाज, सूबेदार मेजर रामकुमार यादव, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद