फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक साल से शहर के नालों की नहीं हुई सफाई

Sat, 04 May 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट के पास गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हर साल मानसून के दिनों में ही नालों और सीवर की सफाई करने की याद संबंधित विभागों को आती है। जबकि नालों की सफाई मानसून से पहले जरूरी होती है। एक साल से नालों की सफाई ही नहीं हुई है। इस बार भी शहर के नालों की सफाई को लेकर ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है, ताकि मानसून के दिनों में शहरवासियों को जलभराव से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। इनकी सफाई विशेषकर मानसून के दिनों में ही कामचलाऊ की जाती है। जब मानसून चरम पर होता है तो नालों की सफाई करने में भी काफी समस्या होती है। कई बार तो सफाईकर्मी इन नालों की सफाई करने से ही मना कर देते हैं। कारण यह होता है कि पूरे साल का कचरा इसमें जमा होता है। इसे साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बताया जाता है कि कई जगह नाले क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं। अगर समय-समय पर नालों की सफाई और मरम्मत नगर परिषद कराता तो लोगों को समस्या ही नहीं आती।

इंसेट
बाजार में बने नये नालों की नहीं हुई कनेक्टिविटी

वार्ड नंबर 13 के पार्षद चंदन यादव और पार्षद लोकेश ने बताया कि बाजार में नये नाले बनाए गए थे, जो अधूरे छोड़ दिए गए हैं। नालों की कनेक्टिविटी कहां पर है। वह आज तक बाजार के व्यापारियों को पता ही नहीं चल सका है। कुल मिलाकर खानापूर्ति की जाती है। जब नये नाले ही ठीक ढंग से नहीं बने होंगे तो पुराने नालों की स्थिति किस प्रकार की होगी। पिछले एक साल से शहर के नालों की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इंसेट

लोग बोले- गाद को नहीं उठाया जाता

राजेश, सुनील, विनोद ने बताया कि हर साल नालों की सफाई समय पर नहीं होती है, जिस वजह से मानसून के दिनों में जलभराव की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ता है। जब नालों की सफाई होती है तो गाद भी समय पर नहीं उठाया जाता है। इससे आसपास काफी गंदगी फैल जाती है। कुल मिलाकर समस्या बनी रहती है। यह केवल प्रशासन की उदासीनता है। नालों से काफी बदबू भी आती है। घर में रहना मुश्किल हो जाता है। बीमारी का भी खतरा मंडराता रहता है।

इंसेट

इन क्षेत्रों में रहती है जलभराव की समस्या

शहर के नागरिक अस्पताल, नई आबादी, राजीव नगर, माॅडल टाउन, अनाज मंडी, बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, कटला बाजार, रेलवे स्टेशन, ऑटो मार्केट, नाईवाली चौक, सती कॉलोनी, कृष्णा नगर, शक्तिनगर पुराना और नया हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है।

इंसेट

यहां गंदगी से पटे हैं नाले

भाड़ावास गेट से मेन बाजार तक, सरकुलर रोड, ऑटो मार्केट का नाला, राव तुलाराम पार्क के पास का नाला, झज्जर फ्लाई ओवर के समीप, सेक्टरों के छोटे नाले और मुख्य बाजारों सहित अन्य स्थानों के नाले सफाई के अभाव में गंदगी से पटे पड़े हैं।

वर्जन

इस बार मानसून से पहले ही नालों की सफाई के लिए टेंडर लगा दिया गया है। आचार संहिता की वजह से कुछ देरी जरूर हो रही है। जैसे ही वर्क आर्डर मिलेंगे, उसके बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें