रेवाड़ी। सेक्टर तीन स्थित श्रीगणेश लाल गोयल धर्मशाला में नवप्रेरणा संस्था ने अपना 24वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में एसपी दीपक सहारन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि छाजू राम, विनय कुमार, रामपाल यादव, सतीश, माइल्स टू एजुकेटेड से अरुण गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति समा बांध दिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि दीपक सहारा ने कहा कि बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस दौरान नव प्रेरणा की वोकेशनल सेंटर में बच्चों द्वारा निर्मित सामान का अवलोकन एसपी दीपक सहारन की ओर से किया गया। उन्होंने बच्चों को स्वावलंबी बनाने के प्रयास में संस्था की सराहना की। संस्था में जतिन द्वारा योग की सेवाएं बच्चों को दी जा रहे हैं। नव प्रेरणा स्टाफ में में सुशीला, राजेश, अनीता उपस्थित थे। मंच का संचालन अनिल मखीजा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रधान हरीश मलिक, प्रिंसिपल गायत्री शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सचिन, मासूम, निधि, योगिता, विवान, निहारिका, धीरज, वेदांत, विशू, कुणाल, अमित, कार्तिक, रूपेश, उपेंद्र, उपेन, साहिल, वैभव, मासून, आयुषी, मयूख, इशांत, युवी, उदय, निलेश, शानू, श्रेया, रितु, रूद्र, कान्हा, नलिनी, नवीन, तरुण, शिवांश आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रेमनाथ गेरा, सुनील भार्गव, अभिषेक झांब, तिलक राज, राकेश भार्गव, जीबीडी यादव, अनीता यादव, साक्षी चांदना, अनुराधा यादव, एसएन शर्मा, नेहा शर्मा, आकाश, अरुण गुप्ता, नरेश कालरा, अशोक गोयल, संस्था के प्रधान हरीश मलिक आदि मौजूद रहे।