फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पटौदी की रैली में शामिल होने जा रहे युवकों की कार बस से टकराई

Mon, 26 Jun 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली (रेवाड़ी)। पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होने जा रहे कोसली के लुखी गांव निवासी तीन युवकों की कार रविवार को करीब साढ़े दस बजे पाल्हावास टोल के समीप रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव लूखी निवासी मन्नू उर्फ दुष्यंत, जतिन व जितेन्द्र कुमार कार से पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एनएच 71 पर पाल्हावास टोल के समीप हाईवे पर चढ़ते समय रेवाड़ी की ओर से जा रही एक रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटें आई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, उपचार के बाद तीनों की हालात में सुधार है। दूसरी ओर से हादसे के बाद घटना स्थल पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में यातायात को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें