फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर हमलावरों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित एक दुकान में घुसकर कार सवार हमलावरों ने दो नाबालिग सगे भाइयों की हत्या करने की कोशिश की। हमलावरों ने दोनों के सिर पर कांच की बोतल से वार किए। उनके पिता को भी थप्पड़ मुक्के मारे। एक लड़के की गंभीर हालत होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव खटावली निवासी सुरजीत ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के विपुल गार्डन के सामने दुकान की हुई है। वीरवार की तड़के 4 बजे दुकान पर उसके दोनों लड़के कर्ण (15) व अजय (17) सोए हुए थे। देर रात काले रंग की कार में आए पांच युवक दुकान पर पहुंचे और पानी की बोतल व नमकीन का पैकेट लेकर चले गए। सुरजीत ने बताया कि 10 मिनट बाद फिर से वही कार आई। कुछ सामान लिया और चलने लगे तो एक युवक जिद बहस करने लगा तथा दूसरा युवक उसकी दुकान में रखा डी-फ्रीज खोलकर सो गया। यह देखकर सुरजीत जब उसके पास पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि या तो तू मुझे मार, वरना मैं तुझे मार दूंगा। उसने दुकान का सारा सामान भी बिखेरना शुरू कर दिया। सुरजीत ने बताया कि काफी हंगामा करके आरोपी कार लेकर चले गए। सुरजीत ने पुलिस को फोन मिलाने की कोशिश की लेकिन फोन ही नहीं लगा। कुछ देर बाद उसी कार में सवार होकर तीन युवक दोबारा दुकान पर पहुंच गए। इस बार हमलावरों ने दुकान में सो रहे उसके बेटे कर्ण और अजय के सिर में कांच की बोतल फोड़ी। दोनों के सिर में काफी गहरे वार हो गए। सुरजीत ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सुरजीत ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से कार सहित भाग गए। सुरजीत ने बताया कि हमलावरों की उम्र 20-25 साल होगी। सुरजीत अपने दोनों बेटों को लहूलुहान हालत में धारूहेड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां से उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सुरजीत ने बताया कि कर्ण की हालात ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर हत्या करने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर हत्या करने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें