13जेएनडी34-कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करते हुए आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के सदस्य। स्रो
अलेवा। कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता जत्था अलेवा पहुंचा। यहां पर एक जनसभा की जिनमें विभिन्न जनसंगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व किसानों ने भाग लिया। जत्थे का स्वागत किसान सभा के नेता बलिंद्र, नगरपालिका के चेयरमैन विकास व स्थानीय लोगों ने किया। जत्थे में शामिल हिसार से आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान अनीता ने बताया कि इस जत्थे का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को सम्मान देना, भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय प्रथा के खिलाफ जनजागरण करना और परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान जत्था 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में समापन समागम किया जाएगा। संवाद