फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच रहकर सेवा करना ही उद्देश्य : डॉ. कृष्ण कुमार

Mon, 21 Oct 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का स्वागत करते आमजन। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बावल। लोक विश्राम गृह में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों की समस्या सुनी। अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। प्रधान दीनदयाल सैनी ने ज्योतिबा पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। लोगो ने बंद पड़े रास्ते को खुलवाने की अपील की। कृष्ण कुमार ने कहा कि जनता ने बहुत आशीर्वाद और प्यार दिया है। जो भी समस्या होगी उनका समाधान किया जाएगा। जनता के बीच रहकर सेवा करना ही उद्देश्य है। इस अवसर पर नपा उपप्रधान अर्जुन चौकन, सैनी सभा प्रधान दीनदयाल सैनी, उपप्रधान लालचंद, रघुबीर सैनी, अमर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें