फोटो: 31रेवाड़ी। कोसली से भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव डहीना का बड़ी माला से स्वागत करते ग्राम
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव ने शनिवार को बाबडौली, बोहतवास भोंदू, चौकी नं. 1, मालियाकी, जीवड़ा, पाल्हावास और गुरावड़ा गांवों में दौरा किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य कोसली क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार का संकल्प पत्र सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।