जमीन पर कब्जे के मामले में चला बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित चर्च हाउस के नजदीक खसरा नंबर 242 की जमीन पर कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर बनाई गई बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाने की शिकायत डीएमसी को दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से 3 नवंबर को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। शिकायत के आधार पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए दीवार को गिरा दिया। शिकायत मिली थी कि बाउंड्री की जा रही है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर बनाई गई बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।