रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी दीपक उर्फ कालिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। जांचकर्ता ने बताया कि 1 मार्च 2024 को गांव बुढ़पुर निवासी गौरव कुमार ने अपनी शिकायत ने बताया कि वह ब्रास मार्केट में एलटी फाइनेंस लिमिटेड में काम करता है। 26 फरवरी को जब वह अपनी ड्यूटी पर गया तो उसने अपनी बाइक को एक अस्पताल के सामने खड़ी कर गया था, लेकिन यहां से बाइक चोरी हो गई। शुक्रवार को मामले में एक आरोपी दीपक उर्फ कालिया को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।