फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नया गांव में गांजा बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने नया गांव में नशीले पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि मनोज उर्फ गब्बू अपनी दुकान पर गांजा बेचता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी दुकान पर पहुंची, तो उसे भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करते हुए उसकी तलाश ली तो उसके कब्जे से 32 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर, एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज
रेवाड़ी। पुलिस ने कोर्ट से घोषित किए गए दो पीओ के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। कमलदीप बनाम अमित केस में फदनी निवासी अमित को कोर्ट ने 6 फरवरी को पीओ घोषित किया था। उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट ने उसे 30 मई को पीओ घोषित किया था।
होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी
रेवाड़ी। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रेलवे चौक से चोर एक बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस को दर्ज शिकायत में तापचावाड़ा निवासी कमल मेहरा ने बताया कि वह जोमेटो कंपनी के तहत सप्लायर का कार्य करता है। वह रेलवे चौक पर एक होटल में ऑर्डर लेने के लिए आया था। बाइक को बाहर खड़ी करने के बाद वह होटल में गया, तो पीछे से उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी।
थाना रामपुरा पुलिस ने 21 मई को राजगढ़ में हुए दो गुटों के बीच झगड़े में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में दोनों गुटों के बीच हुए घमासान के बाद पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब संदीप, प्रवीण, गौरव व बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें