रेवाड़ी। पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत की ओर से उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली बहरोड़ के गांव ब्राह्मणवास निवासी रोहिताश के रूप में हुई है। आरोपी काफी दिनों से चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बावल थाना में अलग से अभियोग धारा 174 ए आईपीसी के तहत भी दर्ज किया गया था। जो इस मामले में पीओ स्टाफ रेवाड़ी ने मंगलवार को आरोपी रोहिताश को काबू करके आगामी कार्रवाई हेतु थाना बावल पुलिस के हवाले किया है। थाना बावल पुलिस ने आरोपी रोहिताश को अदालत में पेश कर दिया है। संवाद