फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क पर लापरवाही से खड़े डंपर से हुआ था हादसा, परिवार की शिकायत पर चालक पर एफआईआर दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बीते दिनों धारूहेड़ा में 17 अक्तूबर को जंगल बैबलर के सामने सड़क किनारे लापरवाही से खड़े डंपर से ट्रक के टकराने पर ट्रक चालक की मौत मामले में परिजनों ने शिकायत दी है। मृतक अर्जुन गुर्जर के परिजनों की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र निवासी मेघराज गुर्जर ने बताया कि उनके चचेरे भाई अर्जुन गुर्जर 16 अक्तूबर को ट्रक में माल भरकर नसीराबाद से रवाना हुए थे। 17 अक्तूबर की सुबह करीब तीन बजे जब वह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगल बैबलर के सामने पहुंचे तो जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर एक डंपर खड़ा था। डंपर को लापरवाही से खड़ा किया गया था। मौके पर वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी संकेतक या साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। इसी दौरान अर्जुन का ट्रक डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें