फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बम-ब्लास्ट होने की सूचना पर परखी तैयारी और तत्परता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से आपातकालीन तैयारियों की जांच के लिए शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा के निर्देशन में कोर्ट परिसर में बम-ब्लास्ट की सूचना पर कार्यवाही करने हेतु मॉक-ड्रिल की गई। पुलिस थाना माॅडल टाउन की पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना कोर्ट परिसर रेवाड़ी में बम-ब्लास्ट होने की मिली थी, जिस पर पुलिस, बम डिस्पोजल, स्वात एंटी सैबोटेज, फायर विभाग, एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज की टीम की ओर से तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही करने के दौरान पुलिस थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी की पुलिस टीम सहित बम डिस्पोजल टीम, स्वात टीम, 02 पुलिस ईआरवी, एंटी सैबोटेज टीम, 02 फायर इंजन, 02 एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज की टीम की ओर से कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था भी बनाई रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें