फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाला सफाई के नहीं हुए टेंडर, अब लोगों के लिए परेशानी का बवंडर

Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अब तक नाला सफाई का टेंडर तक नहीं हो सका है। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी रूपी बवंडर बन कर सामने आ रहा है। जिले में रविवार को झमाझम बारिश हुई। जल निकासी नहीं होने के कारण पूरे शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, पार्षद भी इस बार नाला सफाई को लेकर संजीदा नहीं दिखाई दिए। बारिश ने प्रशासन के सभी इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

मानसून को देखते हुए हर साल नगर परिषद की ओर से शहर के तमाम नालों की सफाई के लिए टेंडर छोड़े जाते हैं। ताकि बारिश से पहले ही नालों की सफाई कराई जा सके। नालों की सफाई के बाद शहर को जलभराव से बचाया जा सके, लेकिन इस बार शहर के नालों की सफाई नहीं कराई गई है, क्योंकि टेंडर ही नहीं छोड़े गए हैं।
इन क्षेत्रों में रहती है जलभराव की समस्या
शहर के नागरिक अस्पताल, नई आबादी, राजीव नगर,माॅडल टाउन, अनाज मंडी, बस स्टेंड, पुरानी संब्जी मंडी, कटला बाजार, रेलवे स्टेशन, ऑटो मार्केट, नाईवाली चौक, सती कॉलोनी, कृष्णा नगर, शक्तिनगर पुराना व नया हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन

यहां गंदगी से अटे पड़े हैं नाले
भाड़ावास गेट से मेन बाजार तक, सरकुलर रोड, ऑटो मार्केट का नाला, राव तुलाराम पार्क के पास का नाला, झज्जर फ्लाई ओवर के समीप, सेक्टरों के छोटे नाले व मुख्य बाजारों सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए नाले सफाई के अभाव में अटे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद मामले को लेकर गंभीर है। नालों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही टेंडर भी छोड़े जाएंगे। शहर में जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-अजय सिक्का, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें