रेवाड़ी से बेरली रोड पर टैंपों व कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बेरली खुर्द निवासी नवीन, शशिकांत व अन्य टैंपो में सवार होकर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कार ने टैंपो को टक्कर मार दी, जिसमें सभी सवारियां घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां नवीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।