फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पारा चढ़ा, धूप निकलने से मिली ठंड से राहत

Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को तापमान बढ़ने और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार एक दिन के अंतराल में अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। दिन के समय तापमान में वृद्धि के चलते हल्की गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें